फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की में छात्रा से जबरन शराब पिलाकर दुराचार

अर्की में छात्रा से जबरन शराब पिलाकर दुराचार

Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। फैशन डिजाइनिंग की एक छात्रा से होटल में दुष्कर्म करने की शिकायत आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अर्की थाना के तहत दर्ज इस मामले में पीड़ित युवती ने उसे जबरन शराब पिलाने की भी बात कही है। छात्रा के अनुसार कमलदेव पुत्र केसी शर्मा निवासी हमीरपुर से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों काफी दिन तक एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार कमलदेव युवती को घूमाने के लिए अर्की ले गया। यहां एक होटल में उसने युवती को पहले जबरन शराब पिलाई और उसके मना करने के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना अर्की में दर्ज करवाई। पीड़ित की शिकायत के अनुसार पुलिस ने आरोप के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 354 व आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है पुलिस इसमें आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में चालक घायल
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट थाना के तहत मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। धर्मपाल पुत्र बृजलाल गांव मटरेच अर्की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह विद्युत बोर्ड नम्होल में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। वह बलदेव के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर नम्होल से चमाकड़ी पुल पैट्रोल पंप की तरफ आ रहे थे तो मयूर ढाबा के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे बलदेव नीचे गिर गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed