फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गंबर में पुल से अनियंत्रित ट्राला खड्ड में गिरा, हादसे में दो लोगों की मौत

गंबर में पुल से अनियंत्रित ट्राला खड्ड में गिरा, हादसे में दो लोगों की मौत

Fri, 22 Mar 2019 04:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
गंबर में पुल से ट्राला खड्ड में गिरा, दो लोगों की मौत
विज्ञापन

आटे की सप्लाई लेकर जा रहा था चालक,
हादसे के बाद ग्रामीणों ने खड्ड से बाहर निकाले शव, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गंबर पुल में एक ट्राले के अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। ट्राला आटा लेकर सुबाथू से कुनिहार के तरफ जा रहा था। यहां पुल के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्राला सीधे खड्ड में जा गिरा। इससे उसमें सवार चालक और परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान चालक सुखवंत सिंह पुत्र दयालनाथ निवासी गुरदासपुर आयु करीब 48 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति सुनील पुत्र रसपाल निवासी जम्मू आयु करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह ट्राला सुबह करीब 11:15 बजे गंबर में सुबाथू से कुनिहार की ओर जा रहा था कि अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ कर नीचे जा गिरा। गंबर के स्थानीय लोगों ने बताया कि होली का त्योहार मनाने के लिए लोग गंबर खड्ड में इकट्ठा हो रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी और कुछ एक लोग नदी में नीचे उतर गए। इस हादसे के बाद एक शव पानी में गिरा और एक किनारे पर था। वहां मौजूद लोगों ने शव को खड्ड से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोलन ले जाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद जागा लोनिवि, दीवार लगाने का काम शुरू
गंबर पुल पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए लोनिवि ने भी एहतियात के तौर पर कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जिस जगह से ट्रक गिर रहे हैं, उस जगह पर चार फीट चौड़ी दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। आरसीसी की मोटी दीवार लगाने के लिए मजदूर सुबह ही काम पर लग गए हैं। पुल से पहले तीन साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। स्पीड ब्रेकर पहले ही लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed