{"_id":"5c782062bdec22738f520bed","slug":"101551376482-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से खरीदी गाड़ी के साथ पटियाला से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से खरीदी गाड़ी के साथ पटियाला से आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बरोटीवाला के एक वाहन शोरूम से गाड़ी खरीदकर लापता आरोपी को पुलिस ने पंजाब के (पटियाला) सरहिंद से पकड़ा है। इस मामले में बद्दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को बरामद कर लिया है। इस मामले में कि एक आरोपी पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।
तीन जनवरी को स्नोव्यू ऑटोमोबाइल के मैनेजर गीता राम पुत्र सुरेश चंद निवासी गांव बांदल डाकघर ब्रुरी ने मामला दर्ज करवाया था कि सात सितंबर 2018 को अमन उर्फ राजकुमार, शेर सिंह, घनश्याम उसके पास उमर नाम के व्यक्ति को स्कॉर्पियो वाहन खरीदने लाए थे। उसकी वास्तविक कीमत 27 लाख रुपये थी। उन्होंने इसके साथ उमर को स्कॉर्पियो गाड़ी बेचने की बात की। उमर ने इसे 2 लाख 98 हजार रुपये नकद और एक लाख एटीएम स्वैप करके दिए थे।
उसने टेंपरेरी नंबर की गाड़ी उमर को दे दी और अगले दिन बाकी की पेमेंट देने व कागजात ले जाने की बात की। लेकिन उमर ने उसे न तो इसकी पेमेंट दी और न ही इसकी गाड़ी वापस कर रहा था। लंबे समय तक वह गाड़ी की पेमेंट करने नहीं आया तो कंपनी ने पुलिस में तीन जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उसको कई स्थानों पर ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
उमर ने आगे यह गाड़ी विमल कुमार निवासी सरहिंद को नौ लाख में बेच दी और चलता बना। उसके बाद पुलिस ने उमर को गिरफ्तार कर लिया था जो अब जेल में है। अब पुलिस के लिए विमल और गाड़ी को बरामद करना एक चुनौती था। बरोटीवाला पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर दूसरे आरोपी विमल कुमार को गिरफ्तार कर गाड़ी सहित पंजाब के सरहिंद से बरामद कर लिया। एएसपी पुलिस जिला बद्दी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।