{"_id":"5ba394bf867a557eca09118d","slug":"101537447103-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में सड़क हादसों में एक की मौत, एक हुआ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ में सड़क हादसों में एक की मौत, एक हुआ घायल
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक मामले में टिपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे मामले में राह में खड़े एक व्यक्ति को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार कर जख्मी कर दिया है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कमलेश कुमार उर्फ संजू पुत्र दौलत राम निवासी गांव कथयुनी डाकघर बकरौड़ी तहसील सुंदरनगर, मंडी ने बताया कि वह गाड़ी को लेकर नालागढ़ से आगे नंगल पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो इसका वाहन खराब हो गया और इसकी गाड़ी में सवार किशोरी लाल शर्मा भी साथ बैठे था जो गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़े था। इतने में स्वारघाट की ओर से एक पिकअप आई और किशोरी को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा पुत्र पूर्ण चंद शर्मा निवासी गांव गनसोई डॉ. जीरालड़ी तहसील बड़सर, हमीरपुर ने बताया कि बद्दी से बरोटीवाला को एक टिपर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राजेश कमार घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है जबकि घायल का मेडिकल करवा जांच शुरू कर दी है।