{"_id":"a3a06b06977e1f787d2ad6eff875466d","slug":"crime-news-hindi-news-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप लुढ़की, महिला की मौत, पति गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप लुढ़की, महिला की मौत, पति गंभीर
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूड़ी से भरी पिकअप सड़क के नीचे लुढ़कने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। हादसा रविवार देर रात करीब दस बजे का है। ग्रामीणों की मदद से दंपत्ति को गाड़ी के नीचे से निकाला गया, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम चंद पुत्र गंगा राम निवासी गांव सरोर डा. रतवाड़ी तहसील व थाना नालागढ़ जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रात दस बजे जब वह अपने घर जा रहा था। आगे-आगे एक पिकअप भी जा रही थी जिसमे तुड़ी भरी थी। जैसे ही वह गाड़ी (पिकअप) ढोडे का मोड़ के पास पहुंची तो एक दम बाई साईड सड़क के नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन
थोड़ी देर में गांव के कुछ लोग भी पहुंच गए। पिकअप के पास पहुंचे तो मीना नाम की महिला झाड़ियों में लहुलूहान गिरी थी। सभी लोगों ने बड़ी मुश्किल से मीना देवी को पिकअप के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक देर हो गई थी और उसकी मौत हो गई। गांव वालो ने मृतका मीना देवी व उसके पति को उठाकर सड़क में ले गए।
विज्ञापन
यह हादसा पिकअप के चालक गीता राम पुत्र गुरदयाल गांव टिकानी पिफर डा. मितियां नालागढ़ की तेज रफ्तारी व लापरवाही से हुआ है। एसपी जी शिवा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।