फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cracks on Kumarhatti flyover on the highway

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्गः कुमारहट्टी में फ्लाईओवर पर पड़ी दरारें, दो साल पहले बना था

Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cracks on Kumarhatti flyover on the highway
कालका शिमला हाईवे पांच पर कुमारहट्टी प्लाईओवर के एक हिस्से में पड़ी दरारें। - फोटो : SOLAN
सोलन। निर्माण के दो से भी काम साल का वक्त बीता है और कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर के एक हिस्से में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। साथ ही दीवारों से सीमेंट के अलावा मिट्टी की मेटलिंग के दौरान लगाई गई प्लेट भी बाहर निकल रहीं हैं। जो कभी भी फ्लाईओवर के किनारे बने स्लिप रोड को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कथेड बाईपास पर भी स्लिप रोड पर दरारें आ गई है। फ्लाईओवर पर पड़ रही दरारों के बाद निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। साथ ही निर्माण कार्य में प्रयोग किए मेटिरियल की गुणवत्ता पर भी प्रश्र खड़े हो गए हैं। पहले भी कई जगह सड़क पर दरारें पड़ चुकी हैं और टनल की सड़क भी 11 अगस्त को ढ़ह चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर पेट्रोल पंप के समीप दरारें पड़ी हैं। यह सड़क पुल को जोड़ने के लिए मिट्टी से निर्माण की गई है। बारिश का पानी सड़क में जा रहा है। इसके बाद सड़क अपनी जगह छोड़ रही है। दरारें काफी गहरी होती जा है। हालांकि कुछ दरारों को फोरलेन निर्माता कंपनी ने भरा था, लेकिन भरी गई दरारें फिर उसी हालत में आ रही है। साथ ही एक जगह पर प्लेट पर मिट्टी का धक्का लगने से बाहर आ रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस जगह फ्लाईओवर पर दरारें आ रही है वहां पर स्लिप रोड का निर्माण हो रहा है। इसके चलते दरारें फ्लाईओवर पर आ रही है। इसी के साथ सोलन बाईपास पर पुलिस लाइन के समीप सर्विस लेन में बड़ी दरारें आ गई हैं और बारिश का पानी इसमें रिस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बारिश के बाद शमलेच के समीप बड़ोग टनल को जा रही सड़क पूरी तरह से धंस गई थी। इसके बाद सड़क को बंद कर दिया गया था। कंपनी ने सड़क धंस जाने की अपने स्तर पर भी जांच करवाई। जिसमें सड़क के धसने का कारण बेसमेंट में अधिक मात्रा में पानी चला जाना पाया गया था।
उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि कुमारहट्टी में पैट्रोल पंप की तरफ से जहां फ्लाईओवर शुरु होता है। वहां सर्विस लेन बनाई जानी है और इसके लिए कटिंग का कार्य चल रहा है। सोलन बाईपास पर सर्विस लेन में पड़ रही दरारों की उन्हें जानकारी नहीं है।

कथेड में लगा डंगा गिरा
सोलन बाईपास पर पुलिस लाइन के पास से कथेड़ को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क पर भी फोरलेन निर्माता कंपनी ने डंगा लगाया था, लेकिन कुछ समय बाद ही यह ध्वस्त हो गया। यहां पर सड़क में दरारें पड़ी हैं और सड़क से वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed