फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cosmetics and beuty products price hiked on Karvachauth

करवाचौथ पर इस बार बाजार में महंगाई की मार

Wed, 20 Oct 2021 06:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Cosmetics and beuty products price hiked on Karvachauth
सोलन बाजार में करवाचौथ को लेकर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। पहले कोविड के चलते मंदी और फिर खाद्य पदार्थों की महंगाई का असर अब सीधा त्योहारों पर नजर आने लगा है। करवाचौथ पर महिलाओं के शृंगार उत्पादों पर भी महंगाई की आंच पहुंच रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल करवाचौथ पर करवा, चूड़ियां, काजल, मेहंदी, लिपस्टिक, छननी के दामों में भारी उछाल आया है। हालांकि, पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि शहर में खरीदारी के लिए महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन

रविवार को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। शहर बाजारों में अवकाश के चलते बुधवार को लोगों की भीड़ आम दिनों से ज्यादा देखी गई। बताया जा रहा है कि कोविड लॉकडाउन से कारोबार प्रभावित रहा। इस वजह से अब बाजारों में चूड़ियां, करवा, मेंहदी सहित अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा महंगाई है। करवाचौथ की खरीदारी करने पहुंची रुचि, बिमला, तरुणा और स्वाति ने कहा कि करवाचौथ पर हर चीज के दाम बढ़ने से परेशान हैं।

चौक बाजार के दुकानदार अमित ने कहा कि करवाचौथ पर बिकने वाली प्रत्येक वस्तु के दाम बढ़े हैं। 180 रुपये की चूड़ियां 280 तक बिक रही हैं। मेंहदी 100 रुपये से 500 तक बिक रही है। करवा 20, छननी 30 से 40 रुपये बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed