फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Corporation's dilapidated bus struggles on the Gunai route; women and the elderly face inconvenience.

Solan News: गुनाई रूट पर हांफी निगम की खटारा बस, महिलाओं व बुर्जुग हुए परेशान

Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
कामगार व स्कूली बच्चे भी यातायात सुविधा से रहे वंचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। नालागढ़ से गुनाई सड़क पर चलने वाली एकमात्रनिगम की बस अनियमित रूप से चलने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बस बीच रास्ते में खराब गई थी जिसके लोगों को मीलों पैदल जाना पड़ा। खासकर बुजुर्गों व महिलाओं को सामान के साथ काफी परेशानी हुई।
चढियार पंचायत के प्रधान अमरनाथ ठाकुर, पट्टा नाली पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि निगम की ओर से नालागढ़ मंधाला खरोटा गुनाई रूट पर हमेशा पुरानी बस भेजी जाती है। यह बस हर दूसरे दिन खराब रहती है। जब रास्ते में बस खराब होती है तो निगम की ओर से बदले में कोई दूसरी बस की सुविधा प्रदान नहीं की जाती है। यह बस गुनाई से सुबह 7.30 बजे बरोटीवाला के लिए चलती है फिर दोपहर बाद बरोटीवाला से 3.30 बजे खरोटा गुनाई के लिए रवाना होती है। इस प्रकार यह बस दिन में इसी रूट पर दो ट्रिप लगाती है। बस के रूट पर खड़ा होने से मंधाला, बरोटीवाला स्थित विभिन्न स्कूलों व विश्वविद्यालयों में पड़ने वाले छात्रों तथा विभिन्न उद्योगों में काम करने कामगारों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस सड़क पर आने-जाने के लिए कोई और दूसरा साधन उपलब्ध नहीं है और पूरा रास्ता जंगल से होकर जाता है। जिसके कारण लड़कियों और महिलाओं को इस बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बस में आने-जाने वाली सभी सवारियों ने एचटीसी प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि अगर बस खराब होती है तो समय रहते इसकी जगह दूसरी बस भेजी जाए। नालागढ़ के आरएम अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को यह बस रूट पर खराब हो गई थी। जिसके बुधवार को बरोटीवाला से नई बस भेज कर रूट को चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed