फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Corporation is strict, action will be taken if filth is spread

Solan News: निगम सख्त, गंदगी फैलाई तो होगी कार्रवाई

Mon, 13 Nov 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 13 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर में गंदगी फैलाने वाले की बनाएं वीडियो, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

कूड़ा फेंकते वीडियो भेजने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
वार्डों में बने प्वाइंट पर कूड़ा उठाने के बाद फेंकने पर मनाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली के बाद अब शहर में अब गंदगी फैलाने वालों की खेर नहीं है। आपको अब अपने स्मार्ट फोन से शहर में गंदगी फैलाने वालों की वीडियो बनानी होगी। यहीं नहीं इस वीडियो को बनाकर नगर निगम को भेजनी होगी। जिस पर निगम की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ वीडियो बनाने वाले का नाम निगम की ओर से गुप्त रखा जाएगा। निगम को शहरवासियों से लगातार आ रही शिकायतों के बाद निगम की ओर से यह फैसला लिया गया है। इसके बाद निगम ने सख्त कदम उठाया है। वहीं वार्डों में कूड़ा हटने के बाद कोई गंदगी फेंकता है तो उस पर भी यह कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। इस पहल में लोगों को भी साथ देने के लिए कहा गया है ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके। नगर निगम को पिछले काफी समय से शहर के लोगों से खुले में गंदगी फेंकने वालों की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद निगम की ओर से वार्डों में जाकर निरीक्षण किया जाएगा। उधर, सहायक आयुक्त, नगर निगम सोलन प्रियंका चंद्रा ने बताया कि वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए कर्मियों को सख्त आदेश दे दिए गए हैं। समयानुसार कूड़ा वार्डों से सफाई कर्मी उठाएंगे। जिसके बाद उस स्थान पर कूड़ा फेंकने की मनाही होगी। इसी के साथ अगर कोई खुले में कूड़ा फेंकता है और उसका वीडियो निगम में पहुंचा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed