फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Contract employees joint manch Nalagarh demands for regularisation of employees serving since two decades

अनुबंध कर्मचारी संयुक्त मंच ने नियमितीकरण की मांग उठाई

Mon, 31 May 2021 05:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग सोसायटी के तहत अनुबंध कर्मचारी संयुक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने दो दशक से विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई है। उन्होंने नालागढ़ एसडीएम के माध्यम से सरकार को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष देशराज ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश भर में 1600 कर्मचारी तैनात हैं। शिमला के आईजीएमसी, कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज स्थित प्रयोगशाला में मंच के ही कर्मचारी लगे हुए हैं। इन कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत लगे कर्मचारी सरकार ने नियमित कर दिए हैं लेकिन उनकी अनदेखी हो रही है जबकि वह भी उसी पैटर्न पर तैनात किए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संकट में कर्मचारी सरकार के साथ खड़े हैं लेकिन सरकार के साथ जो पत्राचार किया जाता है, उसका मंच को कोई भी उत्तर नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कर्मचारियों ने अपने भविष्य को लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। हैरानी की बात है कि सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को अपना मानने से इंकार कर दिया है। अभी तक कोरोना कर्फ्यू के कारण मंच किसी भी आंदोलन में नहीं कर रहा है लेकिन 10 जून के बाद मंच अपनी बैठक कर जल्द ही रणनीति तैयार करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने हैरानी जताई की ऊना, मंडी, कांगड़ा व सिरमौर से अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगे उठा रहे हैं लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अनुबंध कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनकी नियमितीकरण की मांग को पूरा करे अन्यथा उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed