फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress wants an unstable government in the country: Dr. Bindal

कांग्रेस चाहती है देश में अस्थिर सरकार : डॉ. बिंदल

Fri, 26 Apr 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress wants an unstable government in the country: Dr. Bindal
सोलन में पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। संवाद
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने छिपाया है देश विरोधी एजेंडा
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर जड़े कई आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य केंद्र में ऐसी सरकार बनाना है, जो अस्थिर हो। इसमें अनेक पार्टियों के सांसदों को एकत्र करके कमजोर प्रधानमंत्री बनाकर एक साल में उसे हटाना और दूसरा बनाना है। सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यही कार्य पहले किया जिसके कारण देश को अस्थिरता के दौर से गुजरना पड़ा। कांग्रेस ने एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, स्वर्गीय चरण सिंह, चंद्रशेखर के साथ किया और परिणाम हुआ कि देश आर्थिक, सामाजिक, सीमाओं की सुरक्षा के रूप कमजोर हुआ।

डाॅ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का छिपा हुआ एजेंडा बाहर निकल गया है और नेहरू-गांधी परिवार के गुरु सैम पित्रोदा ने पिक्चर की सारी कहानी लिखी। उन्होंने कहा कि देश में यदि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी तो अमरीका की तर्ज पर लोगों की संपति, जमीन, जायदाद पर वेल्थ टैक्स लगेगा और मृत्यु के बाद बच्चों को संपत्ति के स्थानांतरण पर भारी मात्रा में टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथी स्टालिन ने सनातन को डेंगू मच्छर, मलेरिया कहकर समाप्त करने की बात की और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के पुत्र ने इसका समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी का राम विरोधी चेहरा वो भी सबके सामने है। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र के मुद्दे भी गिनाए और कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। इस दौरान पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रवक्ता विवेक शर्मा, संजीव मोहन, शैलेंद्र गुप्ता, नंदा राम कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed