फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress has hollowed out the country with scams: Bhatt

कांग्रेस ने घोटालों से देश को किया खोखला :भट्ट

Sat, 04 May 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 04 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मोदी के राज को बताया राम राज्य
विज्ञापन

कंडाघाट में हुआ भाजपा पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसीकंडाघाट(सोलन)। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज ही राम राज्य है, जहां लोगों को राशन, पानी, इलाज, वैक्सीनेशन सहित कई योजनाओं का लाभ मुफ्त में मिल रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने इन्हें असभ्य बताया और कहा कि कांग्रेस की सरकारों में घोटालों से देश खोखला हो गया था। वह शनिवार को भाजपा सोलन मंडल के कंडाघाट के खेल मैदान में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक महीने काम करके देश में तीसरी बार भाजपा की मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पन्ना और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पांच बैठकें करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुक्खू-दुक्खू की सरकार ने डेढ़ साल में कुछ नहीं किया, झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई। सरकार ने अभी तक 28 हजार करोड़ का ऋण लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed