फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress has always played with the dignity of women: Shailendra

कांग्रेस ने हमेशा महिला सम्मान के साथ किया है खिलवाड़ : शैलेंद्र

Sat, 18 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। भाजपा सोलन शहरी मंडल लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष की ओर से पारित न होने देने के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1996 में सबसे पहले यह विधेयक लाया गया था और भाजपा ने हर बार, चाहे वह सत्ता में रही हो या विपक्ष में, इस बिल का समर्थन किया है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इस विषय पर केवल राजनीति की है और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। वर्ष 2010 में यह विधेयक राज्यसभा में पारित हुआ, लेकिन लोकसभा में इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में इस ऐतिहासिक पहल को पुनः आगे बढ़ाया गया। शुक्रवार को लोकसभा में जिस प्रकार विपक्ष ने इसका विरोध किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed