फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CM Jairam Thakur to chair state level full statehood day function in Solan

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

Sat, 22 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाजा ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। 25 जनवरी को राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि यह जिले के लिए हर्ष का विषय है कि पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह ठोडो मैदान में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित नियमों के पालन के साथ आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी की टुकड़ियां भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी करेंगे। पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा सोलन पहुंचे। उन्होंने ठोडो मैदान में तैयारियों का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed