फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cleanliness campaign launched on Geelward hill in Kasauli

Solan News: कसौली में गीलवर्ड पहाड़ी पर चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 21 Mar 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 21 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
वेस्ट वॉरियर संस्था ने छात्रों के साथ मिलकर की सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन स्थल कसौली के सनसेट से गीलवर्ड तक वेस्ट वॉरियर के सौजन्य से मास क्लीन अप अभियान के तहत इन्न रव्हील क्लब कसौली, कसौली स्कूल के छात्रों ने साफ सफाई की। कसौली के पर्यटन स्थलों में बाहरी राज्य से आए पर्यटकों की ओर से जगह-जगह गंदगी फैलाई जाती है। जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक की थैली व अन्य खाने पीने की वस्तुएं गिराई जाती हैं, जिससे अन्य पर्यटकों को भारी परेशानी होती है। संस्था के लगभग 50 लोगों ने गीलवर्ड के पहाड़ से कूड़े कचरे को इकट्ठा किया।

संस्था के मैनेजर संजीव कटवाल ने बताया कि संस्था की ओर से कसौली खूबसूरत का सपना संजोए हुए कसौली के हर स्थान पर अभियान के तहत साफ सफाई की जा रही है। इसके अलावा पर्यटकों व स्थानीय लोगो को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इन्नर व्हील क्लब की सदस्य बिंदिया ने संस्था की ओर से कसौली को खूबसूरत बनाने को लिए किए जा रहे कार्यों की सरहाना की। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक दीपक बुमरा, आशीष, सार्थक, ईशा, भारती, पलक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed