फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Classes will start in Ramshahar College by next session

Solan News: अगले सत्र तक रामशहर कॉलेज में शुरू होगी कक्षाएं

Tue, 30 Jan 2024 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
छह साल बाद शुरू हुआ था कॉलेज का निर्माण कार्य कॉलेज निर्माण से विद्यार्थियों को मिलेगी काफी राहत
विज्ञापन

एचआर धीमान
नालागढ(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के रामशहर कॉलेज में अगले सत्र से कक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए निर्माण कार्य तेजी से चला हुआ है। कॉलेज के शुरू होने के छह साल बाद यह काम शुरू हुआ था जो आगामी सत्र में पूरा हो जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं कक्षाएं लगाने के लिए भी विद्यार्थियों को इधर-उधर नहीं बैठना पड़ेगा। वर्तमान में कॉलेज का अपना भवन न होने के कारण काफी दिक्कतें आ रही है। लेकिन अब कार्य भी काफी पूरा हो गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामशहर में कालेज खोलने की घोषणा की थी। उसी के फलस्वरूप 2017 में चुनावों से पहले यहां स्कूल के दो कमरों में कक्षाएं शुरू कर दी गई थी। बाद में भाजपा सरकार के आने के बाद भवन का मामला आगे बढ़ा और 12 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई। कुछ समय बाद इसके लिए 3.5 करोड़ जारी भी कर दिए ताकि काम शुरू हो सके। टेंडर आदि की प्रक्रिया में समय लग गया और काम शुरू होने से पहले ही सरकार बदल गई। उसके बाद 2023 में काम शुरू हो गया लेकिन जब तक पूरी राशि नहीं आती तब तक काम पूरा नहीं होगा। हो सकता है समय के साथ इसकी लागत भी बढ़ जाए।
विज्ञापन

उधर, रामशहर के सहायक अभियंता आईसी शर्मा का कहना है कि शिक्षा विभाग से अभी तक लोक निर्माण विभाग के पास 3.5 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। यदि और राशि नहीं आई तो कार्य रुक सकता है। वहीं पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने कहा है कि सुक्खू सरकार ने भाजपा ने खोले गए संस्थानों को तो डीनोटिफाई कर दिया। लेकिन अब अपने खोले गए संस्थानों को भी लटका रही हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से खोले गए रामशहर कॉलेज के लिए भाजपा सरकार ने जो राशि जारी की थी, उसी से काम हो रहा है। सुक्खू सरकार ने अभी तक एक पाई भी इसके लिए जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed