फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Clarify what Rahul Gandhi means by a change in power: Shailendra

राहुल गांधी के सत्ता परिवर्तन का आशय स्पष्ट करें : शैलेंद्र

Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन। भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र ने राहुल गांधी की रिजीम चेंज संबंधी टिप्पणी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है, न कि देश में अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों से।
विज्ञापन

शैलेंद्र ने राहुल गांधी की राजनीतिक सोच पर सवाल उठाते हुए इसकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाए आपातकाल से की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में आपातकाल लगाकर कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया था। ऐसे में कांग्रेस का लोकतंत्र की दुहाई देना सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की तुलना बांग्लादेश या नेपाल से नहीं की जा सकती। देश का संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाएं और जागरूक जनता इसकी स्थिरता के मजबूत आधार हैं। देश की राजनीतिक दिशा का फैसला जनता अपने मताधिकार से करती है, न कि किसी बाहरी ताकत के प्रभाव से। शैलेंद्र ने राहुल गांधी से रिजीम चेंज के वास्तविक आशय को स्पष्ट करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed