फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Claims for revision of voter lists in Panchayats from today

Solan News: पंचायतों में आज से करें मतदाता सूचियों में पुनरीक्षण के दावे

Mon, 15 Jul 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 15 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
आकस्मिक रिक्तियों वाली पंचायतों में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन की ओर से आकस्मिक रिक्तियों वाली पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसी पंचायतों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार 16 से 22 जुलाई तक पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे और आपत्तियां दाखिल करने, 25 जुलाई तक पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों और आपत्तियों का निपटारा, 29 जुलाई को अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने, प्रथम अगस्त या इससे पूर्व अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपीलों का निपटान और 2 अगस्त या इससे पूर्व मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल करने की पात्रता तिथि प्रथम जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार सोलन जिला में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी और नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बधोखरी में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 15 जुलाई को किया गया है। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी नालागढ़ व कुनिहार को अपने-अपने खंडों के दावों और आपत्तियों पर निर्णय लेने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed