फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CITU will go on general strike on 16th February

Solan News: सीटू 16 फरवरी को करेगी आम हड़ताल

Sun, 21 Jan 2024 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी कानून बनाने का आरोप
विज्ञापन

सोलन में हुई बैठक में हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति

सभी मजदूरों से हड़ताल में भाग लेने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सीटू की जिला कमेटी की बैठक सोलन में अध्यक्ष मोहित वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले भर से सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और राज्य उपाध्यक्ष जगत राम विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में जिलास्तर पर संगठन के प्रचार-प्रसार, यूनियनों को मजबूत करने के साथ-साथ मुख्य तौर पर 16 फरवरी को पूरे देश के स्तर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन आंदोलन की अपील पर होने जा रही अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने के विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


संयुक्त ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार के 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम संहिता में बदलने के विरोधी में हड़ताल करने का आह्वान किया है। सीटू का मानना है कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार इन चारों श्रम संहिताओं से मजदूरों पर मजदूर विरोधी कानून थोपना चाहती है, उनके अधिकारों को छीनना चाहती है वहीं दूसरी ओर सांप्रदायिकता का कार्ड खेलते हुए 2024 में होने वाले आम चुनाव में जनता को मूल मुद्दों से भटकाकर भावनात्मक मुद्दों पर वोट डालने के लिए तैयार करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार को इन नीतियों को लागू करने से रोकने के लिए पूरे देश में मजदूर आंदोलन को मजबूत करने के लिए सीटू प्रचार अभियान चलाएगी। बैठक में ओम दत्त शर्मा, दलजीत, संजय, बिमला, सुवर्चा, रविंदर, देवेंद्र, विकास, राकेश कुमार के अलावा लगभग 30 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed