हिमाचल: सैन्य सम्मान के साथ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण का अंतिम संस्कार, 10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:55 PM IST
सार
नालागढ़ के लूणा गांव निवासी सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का वीरवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कठुआ में साथी जवान की गोलीबारी में हुई मौत में लक्ष्मण सिंह का पार्थिव शरीर सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। सुबह करीब 9:30 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके 10 वर्षीय बेटे श्रेय ठाकुर ने मुखाग्नि दी। सीआईएसएफ और पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से वीर जवान को विदाई दी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क