{"_id":"65ccb8138a7fb373cd0b3dd4","slug":"chitta-was-found-during-bjps-time-protection-of-smuggling-shivkumar-solan-news-c-176-1-ssml1040-116313-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के समय में मिला है चिट्टा \n\nतस्करी को सरंक्षण : शिवकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के समय में मिला है चिट्टा तस्करी को सरंक्षण : शिवकुमार
Wed, 14 Feb 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
सोलन में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा स्पष्ट करे कि वह चिट्टा तस्करों के साथ है या खिलाफ
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया भाजपा प्रवक्ता के बयान पर पलटवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा की ओर से चिट्टे के मामले में युवाओं को प्रताड़ित करने पर पलटवार किया है। सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में नशे का व्यापार करने वाले लोगों को संरक्षण मिला है। लेकिन कांग्रेस राज में ऐसे लोगों पर नकेल कसी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बयान आया उससे लगता है कि भाजपा चिट्टा तस्करों के बचाव में उतरी है। कहा कि भाजपा को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि क्या नशा तस्करों के साथ खड़े हैं या खिलाफ। उन्होंने कहा कि पुलिस हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों पर नकेल कसने के लिए बेहतर कार्य कर रही है और भाजपा को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर हैं और केंद्र सरकार अभी भी चुप्पी साधे बैठी है।
वहीं जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र से आकर भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश को राहत राशि प्रदान की गई है लेकिन सिर्फ बयानों में ही इस बात को रखा जा रहा है। अभी तक केंद्र ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की।