{"_id":"64da14e845e0b1e46307a2a9","slug":"childrens-sports-competition-date-should-be-extended-or-canceled-solan-news-c-176-1-ssml1042-5482-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता की\nबढ़ाई जाए तिथि या की जाए रदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता की बढ़ाई जाए तिथि या की जाए रदद
Mon, 14 Aug 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से आयोजित होनी हैं स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं
राजकीय क्लासिकल एंड वर्णेकुलर अध्यापक संघ ने की मांग
शिक्षा मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों को भी भेजा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय क्लासिकल एंड वर्णेकुलर अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री समेत प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा निदेशक को खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथि बढ़ाने की मांग की हैं। पत्र के माध्यम से मंगलवार से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने या रद्द करने का आग्रह किया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री, प्रदेश महासचिव देवदत्त शर्मा, वित्त सचिव रमन सहोड़, वरिष्ठ उपप्रधान दीप राम चंदेल, महिला अध्यक्ष सपना राणा, हमीरपुर प्रधान सुरेंद्र, कांगड़ा से गुरुदयाल, बिलासपुर से रवि शर्मा, कुल्लू से ओम प्रकाश, सिरमौर से वीर सिंह, सोलन से जीत राम, शिमला से प्रदीप कांत, किन्नौर से किरण विष्ट, लाहौल-स्पीति से अशोक ने बयान को कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण सड़क टूट चुकी है।
वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय तत्काल लेना पड़ रहा है। इस लिए ऐसे नाजुक हालात में पूर्व निर्धारित खेलकूद प्रतियोगिताएं कैसे संपन्न हो सकती हैं। प्रदेश में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 अगस्त से होना है और इसका प्रबंध सोमवार को किया जाना है। परंतु स्कूल व आवागमन साधन बंद होने के कारण ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है। यही नहीं खिलाड़ियों को ही पहुंचाना संभव नहीं हैं। ऐसे में आग्रह है कि इन प्रतियोगिताओं को रद्द कर आगामी दिनों में नई तिथि का निर्धारण किया जाए।