फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   child injured in solan

Solan News: निजी बस के नीचे आया छह साल के बच्चे का पांव, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Jun 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहा था बच्चा
विज्ञापन

सड़क किनारे मिट्टी पर फिसलने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के पुराने बस अड्डे से स्कूल की ओर जा रहे यूकेजी के छह साल के बच्चे का पांव निजी बस के नीचे आ गया। बच्चे का पहले निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया, जिसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आर्थो वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पिता ने बताया कि बच्चा सुबह के समय वैन में स्कूल जा रहा था। स्कूल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे काम चलने के कारण वैन चालक जाम में फंस गया। ऐसे में स्कूल का समय होने के कारण बच्चों को पैदल ही स्कूल तक ले जा रहा था। तभी यूकेजी में पढ़ने वाला एक बच्चा मिट्टी पर फिसल गया और एक निजी बस के नीचे उसका पांव आ गया। एक्सरे करवाने के बाद उसे सोलन अस्पताल लाया गया, जहां उसका अभी उपचार किया जा रहा है। आर्थो विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि बच्चे के पांव में कोई फैक्चर नहीं है, लेकिन अंदरूनी चोटें काफी गहरी है। ऐसे में उसे अभी अस्पताल में ही डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। अंदरूनी चोट के कारण इंफेक्शन होने का भी डर है, उस पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed