{"_id":"65a52a380ab0d8d4290b1ef5","slug":"checked-cleaning-and-other-arrangements-at-pinewood-hotel-solan-news-c-176-1-ssml1041-14602-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पाइनवुड होटल में जांची सफाई समेत अन्य व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पाइनवुड होटल में जांची सफाई समेत अन्य व्यवस्था
Mon, 15 Jan 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक पर्यटक निगम ने किया औचक निरीक्षण
होटल प्रबंधक को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
पाइनवुड होटल कर्मचारियों के रेजिडेंस को लेकर भी की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए पर्यटक निगम की ओर से बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रबंध निदेशक पर्यटक निगम राजीव कुमार होटलों का औचक निरीक्षण भी कर रहे है। जहां पर साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है। जिसके तहत सोमवार को उन्होंने बड़ोग के पाइनवुड होटल का भी औचक निरीक्षण किया है। जहां पर उन्होंने कमरों में साफ-सफाई की भी जांच की है। इसमें होटल प्रबंधक की ओर से किए जा रहे कार्यो को संतोषजनक बताया है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी प्रबंध निदेशक पर्यटक नगरी कसौली के दो होटलों का देर रात औचक निरीक्षण कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने होटल प्रबंधक को साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उचित दिशा निर्देश भी दिए थे। सोमवार को पाइनवुड में भी उन्हें सभी व्यवस्था संतोषजनक लगी हैं। होटल में 32 कमरे हैं, जिसमें वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य शामिल हैं। यहां करीब 30 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। वहीं इस दौरान स्टॉफ को ठहराने के लिए क्वाॅर्टर को लेकर भी चर्चा हुई है। जिसमें स्टाफ के लिए रेजिडेंस बनाने के लिए होटल के साथ जगह भी चयनित की जा रही है। जिसमें स्टाफ को ठहराया जाएगा।
प्रबंध निदेशक पर्यटक राजीव कुमार ने बताया कि पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए होटलों में दी जाने वाली सुविधा समेत अन्य सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। जिसके लिए औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अभी तक के निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं।