{"_id":"66eacc3772d704529d0481ac","slug":"chc-lease-with-the-help-of-only-one-doctor-solan-news-c-176-1-ssml1040-128792-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीएचसी पट्टा मात्र एक चिकित्सक के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीएचसी पट्टा मात्र एक चिकित्सक के सहारे
Wed, 18 Sep 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एक चिकित्सक का कर दिया गया है तबादला
24 घंटे चलने वाली सीएचसी प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। 24 घंटे चलने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा मात्र एक चिकित्सक के सहारे है। यहां पर पहले दो चिकित्सक तैनात थे लेकिन अब एक चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया है। अब मात्र एक चिकित्सक के सहारे सीएचसी चल रही है। इस सीएचसी पर चार पंचायतों की 7000 से अधिक आबादी निर्भर है। बीएमओ चंडी ने यहां पर अन्य पीएचसी से चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया है लेकिन इनके यहां पर ड्यूटी देने से उनकी अपनी पीएचसी खाली हो जाती है।
पूर्व भाजपा सरकार के समय में इस सीएचसी को 24 घंटे शुरू किया गया था लेकिन यहां पर उस हिसाब से स्टाफ नहीं भेजा गया। सीपीएस राम कुमार ने चुनाव के बाद यहां पर एक चिकित्सक को तैनात करवाया, लेकिन अब वह चिकित्सक भी यहां पर बदल दिया है।
आपकी आवाज पट्टा महलोग के संचालक राज कुमार ने बताया कि पट्टा की सीएचसी राम भरोसे चल रही है। सुबह जो चिकित्सक आता था वह पूरा दिन ड्यूटी करने के बाद रात को भी वहीं पर रहता है। दूसरे दिन नया चिकित्सक आने के बाद वह घर जाता था लेकिन अब एक ही चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
उधर, बीएमओ चंडी डॉ. उदित कुमार ने कहा कि पट्टा सीएचसी से चिकित्सक का स्थानांतरण हुआ है। अब सीएचसी को तो चलाना ही है तो उन्होंने कुठाड़, हरिपुर, कोटबेजा, दारड़ी, गोयला पीएचसी से चिकित्सकों की एक दिन के लिए प्रतिनियुक्ति पर ड्यूटी लगाई है। पट्टा सीएचसी में चिकित्सक के रिक्त पद होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। सरकार की ओर से यहां पर चिकित्सक के आदेश जारी होने हैं।