फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chandraghanta, the third form of Mother, was worshiped

Solan News: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना

Thu, 11 Apr 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 11 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में सैकड़ों लोगों ने मंदिरों में किए मां के दर्शन
विज्ञापन

सुबह से दर्शन के लिए लगी रही मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नवरात्र के तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मंदिरों में मां की पूजा कर आशीर्वाद लिया। वीरवार को तीसरे नवरात्र के दिन क्षेत्र के मंदिरों में खूब हलचल रही।
सोलन के शूलिनी मंदिर, दुर्गा मंदिर, मां सिद्धेश्वरी मंदिर, काली मंदिर सहित नालागढ़ शहर के मां दुर्गा माता मंदिर, तारादेवी माता मंदिर, बाबा भारती मंदिर, चुहूवाल मंदिर, गबला कुंआ, तालाब वाला मंदिर, शीतला माता मंदिर, काली माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। माता का तीसरा स्वरूप मोक्ष का द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी है और यह अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती है।
विज्ञापन

उधर, पंडित साहिल शर्मा ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा के चरणों में सारे दुख दर्द समर्पित करने चाहिए और बिना क्षण गंवाए दुर्गा अष्टमी पर मां की आराधना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद
सुरक्षा को लेकर विभिन्न मंदिरों में पुलिस सहित होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। जिसमें जहां जवान भक्तों की भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं, वहीं इस दौरान चोरी सहित अन्य घटनाओं को रोकने के लिए भी चौकसी बरती जा रही है। इन दिनों शूलिनी मंदिर सोलन में सबसे अधिक भीड़ होती है। यहां पर स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के लोग भी मां के दर्शन को आते हैं। जिसके तहत पुलिस की ओर से मंदिर के सीसीटीवी सहित अन्य स्रोतों से सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed