फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Central team inspected the garbage dumping site

Solan News: केंद्रीय टीम ने किया कूड़ा डंपिंग साइट का निरीक्षण

Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर के साथ लगते सलोगड़ा में नगर निगम की कूड़ा डंपिंग साइट का केंद्रीय शहरी विकास विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने साइट पर कूड़े के वैज्ञनिक ढंग से निस्तारण को लेकर भी व्यवस्था जानी और साथ ही देखा की क्या गीला और सूखा कूड़ा साइट पर भी अलग-अलग किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

टीम ने प्लास्टिक समेत अन्य पॉलीथिन वेस्ट के निष्पादन के बारे में भी टीम ने जानकारी ली। टीम ने निगम के सफाई कर्मचारियों से भी कूड़ा उठाने के बारे में भी पूछा और व्यवस्था के संचालन पर फीडबैक लिया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के आधार पर टीम रिपोर्ट भी तैयार करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में सफाई कर्मचारियों की ओर से ही लोगों के घरद्वार से कूड़ा उठाया जाता है। कर्मचारी कूड़ा एकत्रित करने के बाद वाहन में सलोगड़ा डंपिंग साइट तक पहुंचाते हैं। जिसके बाद कूड़े को निष्पादन के लिए पंचकूला भेजा जाता है। वर्तमान में निर्धारित दिनों के अनुसार शहरवासियों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जा रहा है, ताकि कूड़े के निष्पादन में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सोलन के उपमहापौर राजीव कौड़ा ने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास की टीम ने कूड़ा डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने डंपिंग की व्यवस्था जानी और इसे आगे भी सही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

इनसेट
निगम के स्टॉल भी पहुंची टीम
निरीक्षण टीम पुराने उपायुक्त कार्यालय में मेरी लाइफ मेरा शहर मुहीम के तहत लगे स्टॉल में भी पहुंची। जहां उन्होंने निगम के इस कार्य की सराहना की। इस मुहीम के तहत निगम घर में उपयोग में न आने वाले कपड़े, जूते, खिलौने समेत प्लास्टिक के सामान को एकत्र कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed