फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CCTV to be installed on Kalka-shimla NH

सीसीटीवी की निगरानी में होगा कालका-शिमला एनएच

Sat, 14 Sep 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश को हरियाणा राज्य से जोड़ने वाला कालका-शिमला एनएच पर हुड़दंग मचाना और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देकर बचकर निकलना आसान नहीं होगा। पुलिस विभाग ने एनएच पर कड़ा पहरा रखने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस सहित जिला प्रशासन ने कई क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे सोलन सहित एनएच पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एनएच कालका-शिमला पर हजारों की संख्या में रोजाना छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। सोलन में बाहरी राज्यों से कई लोग हिमाचल में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो चुके हैं। हालांकि, अधिकतर मामलों में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया लेकिन इन्हें पकड़ने में काफी समय लगा। अब विभाग की ओर से स्थापित सीसीटीवी से एनएच पर पुलिस पैनी नजर रख सकेगी।
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं पर लगेगी रोक
एनएच पर सीसीटीवी कैमरे न होने से सोलन शहर सहित एनएच पर शातिर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। इसके बाद उनका सुराग लगाना मुश्किल हो जाता था। अब पुलिस ने एनएच पर कैमरे स्थापित कर दिए हैं जिससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर कुमाहरट्टी से टीटीआर तक सड़क के किनारे पर्यटकों का जमावाड़ा लगा रहता है। कई दफा लोग सड़क किनारे हुड़दंग सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इनकी तलाश करना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है। अब पुलिस ने एनएच पर तीसरी आंख का कड़ा पहरा लगाया हुआ है। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि एनएच पर पुलिस विभाग ने कुछ क्षेत्रों में पहले से ही सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed