फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CCTV cameras will now keep an eye on ward 10 of the city.

Solan News: शहर के वार्ड दस पर अब सीसीटीवी कमरे रखेंगे नजर

Tue, 24 Feb 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will now keep an eye on ward 10 of the city.
शहर वार्ड दस में विकास कार्यों का लोकापर्ण करते मंत्री शांडिल। स्रोत डीपीआरओ
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित कैमरों का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड दस में अब लोगों को सीसीटीवी की सुविधा मिलेगी। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित सीसीटीवी कैमरों को शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने 9.75 लाख रुपये से नवनिर्मित कोटला नाला से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मार्ग पर पेवर ब्लॉक का भी लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन शहर जितना अधिक स्वच्छ और सुंदर बनेगा उतना ही अधिक यहां पर्यटकों का आगमन होगा। उन्होंने कहा कि सोलन के स्वच्छ और सुंदर बनने से यहां के लोगों की आर्थिकी में भी व्यापक सुधार होगा। उन्होंने शहर की साफ सफाई तथा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल वितरण प्रणाली को सुधारने के लिए भविष्य में जल वितरण व्यवस्था और सीवरेज व्यवस्था का कार्य जलशक्ति विभाग की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने और प्रदेश को नशामुक्त राज्य बनाने के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए सभी को इस दिशा में मिलजुल कर काम करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 10 में सीसीटीवी कैमरा स्थापित होने से नशे के कारोबारी पर अंकुश लगेगा तथा साथ में सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त होगी। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ईशा पराशर सूद, कर्नल संजय शांडिल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन मेहता, संजीव ठाकुर, युवा कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अजु गौतम, शोभित बहल, अंकुश सूद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed