{"_id":"6ac4f3d40882a629780a850b","slug":"cbse-schools-implement-special-dress-code-for-teachers-solan-news-c-176-1-sln1009-180904-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल में महिला व पुरुष शिक्षक निर्धारित ड्रेस में पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश के सीबीएसई पैटर्न वाले स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इसी के तहत मंगलवार को धर्मपुर स्कूल में प्रधानाचार्य समेत सभी महिला और पुरुष अध्यापक निर्धारित ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंचे और कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाया। एक समान ड्रेस में शिक्षक स्कूल पहुंचे तो परिसर का माहौल भी बदला-बदला नजर आया।
प्रदेश सरकार की ओर से सीबीएसई पैटर्न वाले स्कूलों में अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड एक अक्तूबर से लागू किया जाना था। हालांकि, उस समय कई अध्यापकों ने ड्रेस सिलवाने के लिए दी थी, जिसके चलते सभी शिक्षक निर्धारित ड्रेस में नजर नहीं आए। इसके बाद सरकार की ओर से शिक्षकों को ड्रेस तैयार करवाने के लिए छह अक्तूबर तक का समय दिया गया था। सात अक्तूबर से प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य किया गया।
सरकार के निर्देशों के बाद स्कूलों के शिक्षकों ने ड्रेस तैयार करवाने को लेकर गंभीरता दिखाई। मंगलवार को धर्मपुर स्कूल में महिला और पुरुष शिक्षक एक समान निर्धारित ड्रेस में नजर आए। इससे स्कूल का माहौल निजी स्कूलों की तरह अनुशासित और व्यवस्थित दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों को नए ड्रेस कोड में देखकर उत्सुकता दिखाई। सीबीएसई पैटर्न के अनुसार शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस में हल्का लिलैक, लिलैक-पर्पल और नेवी ब्लू रंग शामिल हैं। महिला शिक्षकों के लिए ब्लेजर के साथ साड़ी अथवा सलवार-कुर्ता और पुरुष शिक्षकों के लिए शर्ट, ट्राउजर, टाई और ब्लेजर निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी शिक्षकों के पहचान पत्र भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, धर्मपुर स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार उनके समेत स्कूल के सभी सीबीएसई शिक्षकों ने निर्धारित ड्रेस पहनकर स्कूल आना शुरू कर दिया है। ड्रेस कोड से स्कूल में अनुशासन और एकरूपता दिखाई दे रही है।