{"_id":"65f4465da4d99aadbd05bf18","slug":"case-registered-against-person-for-giving-false-complaint-solan-news-c-176-1-ssml1041-118094-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: झूठी शिकायत देने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: झूठी शिकायत देने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ दी थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को गुमराह कर झूठी शिकायत देने पर मामला दर्ज किया है। जिसमें व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उसके साथ लूट की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें अब शिकायतकर्ता के खिलाफ ही मामला दर्ज हो गया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि राजेश शर्मा पुत्र मनी राम शर्मा निवासी गांव राडना डाकघर त्याड़ी तहसील रामनगर जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर हाल किरायेदार गांव भाट डाकघर जाबली ने शिकायत दी थी कि उसके साथ कुछ नकाबपोशों ने लूट की घटना की है। जिसकी जांच करते शिकायतकर्ता ने मना कर दिया कि यह अब शिकायत दर्ज नहीं करना चाहता है। शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाए थे कि 11 मार्च को जब यह अपनी ड्यूटी से वापिस अपने कमरे में जा रहा था तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने इसका रास्ता रोककर इससे लूट की है। लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया। घटना के दिन वाले दोनों व्यक्तियों को शिकायतकर्ता अच्छे से जानता है। दोनों उसके दोस्त हैं। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे पाए गए। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सादर