फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Carcks in Parvanoo-Solan fourlane near Patta Mod

परवाणू-सोलन फोरलेन सड़क पर पड़ीं दरारें

Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Carcks in Parvanoo-Solan fourlane near Patta Mod
ाईवे पर पट्टामोड़ के समीप सड़क पर पड़ी दरार। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। परवाणू-सोलन फोरलेन में शिव मंदिर पट्टामोड़ के समीप सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ना शुरू हो गई हैं। इस कारण सड़क पर कुछ हिस्से को फोरलेन निर्माता कंपनी ने सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया है। इसके आसपास सड़क का काफी हिस्सा धंसने भी लगा है। इसके चलते सड़क के ठीक नीचे से गुजर रही रेल लाइन पर भी संकट मंडरा रहा है। सड़क पर पड़ी दरारों के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से सोलन तक फोरलेन का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। अब फोरलेन में अब कई जगह सड़क के धंसने के मामले आ रहे हैं। बीते दिनों सोलन बाईपास पर सड़क के धंसने का मामला आया था। अब हाईवे पर पट्टामोड़ के समीप सड़क धंसने के बाद दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में भी सड़क लगातार धंसती जा रही है। इसके चलते हाईवे के ठीक नीचे से गुजर रही रेललाइन पर भी खतरा पैदा हो गया है। हालांकि इस जगह पर कोई हादसा न हो, इसके लिए फोरलेन निर्माता कंपनी ने सूचना पट्ट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पट्टामोड़ के समीप लगभग एक माह पहले सड़क धंसना शुरू हो गई थी। इसके बाद फोरलेन कंपनी ने सड़क को ठीक किया था लेकिन अब इस जगह पर दरारें पड़ गई हैं जो काफी गहरी हैं।

उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि सड़क धंसने से समस्या आई है। सड़क ठीक करने का कार्य शुरू किया गया है।
पट्टामोड़ के समीप उपयुक्त नहीं जमीन
फोरलेन कार्य को लेकर पट्टामोड़ के समीप जमीन उपयुक्त नहीं पाया गया था। जिस कारण यहां पर सड़क का लेवल भी कम किया गया था। वहीं फोरलेन कंपनी ने एनएचएआई को यहां पर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया था। अभी तक रिपोर्ट पर कोई जवाब नहीं आया है। इस कारण लगभग 100 मीटर के पैच पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर जगह कम होने से यहां पर डिवाइडर भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed