फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   car hits biker collision, both injured

Solan News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल

Thu, 14 Dec 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 14 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
पिता को अस्पताल से घर लेकर जा रहा था युवक
विज्ञापन

मंदिर लिंक रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। क्षेत्र के लुटरु महादेव मंदिर संपर्क मार्ग पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों को चोटें आई। हालांकि गनीमत यह है बाइक पर सवार दोनों ही व्यक्ति ठीक हैं। वहीं बाइक चालक ने पुलिस में शिकायत पत्र भी सौंपा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना में मनोज शर्मा पुत्र अभिराम निवासी वार्ड एक बनेडी (अर्की) ने शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर शाम वह अर्की से दुकान बंद करके घर जा रहा था तो उसी दौरान इसके पिता का फोन आया। उसके पिता ने कहा कि वह भी अर्की अस्पताल के मेन गेट के पास रुके हैं। इसके बाद मनोज ने वहां से पिता को साथ लिया और घर की ओर चल पड़ा। जब वह लिंक रोड लुटरु महादेव से आगे पहुंचा तो एक कार चालक ने पीछे की ओर फिर व इसके बाद आगे की ओर से इसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। वहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि चालक ने कार भी दोनों पर चढ़ाने की कोशिश की और मौके से कार भगाकर भी ले गया। मामले की पुष्टि डीएसपी संदीप शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed