फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   car accident solan

शहर के माल रोड पर कार की टक्कर से एक युवति चोटिल

Sun, 15 Sep 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर के मुख्य बाजरों सहित मालरोड पर अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे यहां राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मालरोड पर अतिक्रमण के कारण रोजाना लोगों को गाड़ियों की टक्कर का शिकार होना पड़ रहा है। इसके तहत रविवार की दोपहर एक युवती भी कार की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन

इससे उसके दोनों टांगों में चोटें आई हैं जिसका मुख्य कारण सड़क किनारे बनाए फुटपाथ पर कारोबारियों का अतिक्रमण बताया जा रहा है। मजबूरन लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। रोजाना कोई न कोई व्यक्ति गाड़ियों की टक्कर से घायल है। युवती को टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के माल रोड पर लोगों की सुविधा के लिए पैदल रास्ता बनाया गया है लेकिन माल रोड के कारोबारियों ने इस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। इस कारण लोगों को सड़क पर गाड़ियों के बीच चलना पड़ रहा है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे कारोबारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सेनेटेरी इंस्पेक्टर दीप राज हंस ने बताया कि शहर के मालरोड सहित बाजारों में नप अतिक्रमण हटाने की मुहिम समय-समय चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को बाहरी राज्यों से आए लोग फड़ी सड़क किनारे लगा रहे हैं जिस कारण परेशानी हो रही है। इनके खिलाफ नप और पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed