फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Camphor and Ashoka plants planted in the bio-diverse forest of Nalagarh

Solan News: नालागढ़ के जैव विविध वन में लगाए कपूर, अशोक के पौधे

Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Camphor and Ashoka plants planted in the bio-diverse forest of Nalagarh
नालागढ़ के जैव विविध वन पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए। संवाद
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के जैव विविध वन में वन विभाग ने वन संरक्षण एवं वन कर्मी कल्याण समिति के सहयोग से पौधरोपण किया। इसमें कपूर और अशोक समेत विभिन्न प्रजातियों के औषधीय और पाम के पौधों का रोपण किया गया। यह आयोजन वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष वन विभाग मानव वन्यजीव सह अस्तित्व, विषय पर लोगों के सहयोग से वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह मना रहा है। इसका शुभारंभ गांधी जयंती के पर किया गया था। उप अरण्यपाल विकल्प यादव ने बताया कि इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम में विभाग की ओर से सहायक अरण्यपाल मुकेश शर्मा, खंड वन अधिकारी प्रेम पटियाल, खंड वन अधिकारी संजीव नालागढ़, वन रक्षक अंशुल कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed