फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bus service from Nalagarh to Una via Nainadevi starts from Wednesday

ऊना से नालागढ़ वाया नैनादेवी बस सेवा शुरू

Wed, 16 Jun 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से ऊना जाने के लिए एचआरटीसी ने दो रूट बुधवार से शुरू कर दिए हैं। अंतरराज्यीय बसें न चलने के चलते निगम ने वाया नैनादेवी होते हुए इस रूट को शुरू किया है। इन बसों के चलने से आम लोगों से अधिक फायदा कामगारों को पहुंचा है। अब ऊना की ओर से कामगार बद्दी आ पाएंगे। ऊना डिपो की बसें भी अब वाया नैना देवी नालागढ़ और बद्दी आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

वहीं निगम ने पहाड़ी क्षेत्र के लिए नालागढ़ से जोहडजी बस सेवा को चालू कर दिया है। कोविड कर्फ्यू के बाद ऊना व कांगड़ा से आने वाले कामगारों को सीधी बस सेवा नहीं थी। अंतरराज्यीय बसें नहीं चलने से बीच में पंजाब पड़ने के कारण ऊना रूट को चालू नहीं किया गया था।
विज्ञापन

यहां से सबसे अधिक कामगार बीबीएन में आते हैं। निगम ने कामगारों की समस्या को देखते हुए ऊना रूट को वाया नैनादेवी चला दिया है। इससे हिमाचल के भीतर ही बसें चलेंगी। दून के पहाड़ी क्षेत्र से काफी संख्या में कामगार बीबीएन आते हैं। उनकी सुविधा के लिए निगम ने नालागढ़ जोहड़जी बस सेवा को चालू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी रामलोक ने बताया कि नालागढ़ से शिमला बस को वाया रामशहर चलाया गया है। लदरौर और मंडी रूट भी तीसरे दिन जारी रखा गया। इसके अलावा नालागढ़ से ढेरोंवाल, दभोटा, बद्दी, बरोटीवाला, बघेरी, रामशहर, भियंकरी तथा जयनगर रूट पर बसेें 50 फीसदी यात्रियों के साथ चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed