{"_id":"66154a0bf58d9e44940be8e8","slug":"bus-movement-from-parwanoo-to-kalka-stopped-people-upset-solan-news-c-176-1-ssml1040-119379-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू से कालका के लिए बसों की आवाजाही बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू से कालका के लिए बसों की आवाजाही बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों में काली मंदिर में भीड़ को लेकर कालका प्रशासन ने लिया निर्णय
सरकारी बसें बाईपास से ही करेंगी बाहरी राज्यों के लिए आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। नवरात्रों के शुरू होते ही पड़ोसी राज्य हरियाणा के कालका स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इस कारण कालका प्रशासन ने परवाणू की ओर आने वाली निजी व सरकारी बसों की अस्थाई रूप से आवाजाही बंद कर दी है। अंतिम नवरात्रे तक यह आवाजाही बंद रहेगी।
स्थानीय निवासी नविता, सुमन, रोकी, योगेंद्र, अंकुश, मंजु आदि ने बताया कि कालका प्रशासन की ओर से परवाणू बाजार से बसों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं स्थानीय प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लोग कालका बाजार से सामान की खरीद करने के लिए जाते हैं। वहीं कई लोग परवाणू की कंपनियों में तैनात है, उन्हें पैदल ही बैरियर से जाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि मंदिर में भीड़ काफी रहती है, ऐसे में भले ही बसें बंद कर दी हों, मगर लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन को कुछ अन्य व्यवस्था करनी चाहिए। इस बारे में उपमंडलाधिकारी कसौली नारायण सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस बारे में कालका के उपमंडलाधिकारी से बात की जाएगी।
इनसेट
इन रूटों से होकर जाएगी बसें
मंगलवार को पहले नवरात्रे से प्रदेश परिवहन और अन्य राज्य की शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली बसें नवरात्रों तक वाया परवाणू और कालका नहीं जाएगी। बाइपास से ही सभी बसों को भेजा जा रहा है। जबकि बद्दी-नालागढ और ऊना जाने वाली बसें भी पिंजौर से होकर जाएंगी। इससे अब परवाणू में आवाजाही करने वाले लोगों को कालका पैदल पहुंचना पड़ेगा। कालका से सोलन की ओर आवाजाही करने वाली बसें प्रदेश के परवाणू बैरियर तक ही जा रही है। इससे लोगों को बैरियर से कालका तक पैदल आवाजाही करनी पड़ी है। बस चालकों को बैरियर से आगे जाने की रोक लगा दी गई है। पूरे नवरात्रों के दौरान यह रोक रहेगी। वहीं कालका प्रशासन की ओर से एसडीएम कसौली और एसी परवाणू को ऐसी कोई जानकारी नही दी गई है।