फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bus Accident

हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल

Sun, 08 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन। Updated Sun, 08 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन

शिमला से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस शनिवार मध्यरात्रि सलोगड़ा के पास कलका-शिमला एनएच-22 पर पहाड़ी से टकरा कर पलट गई। इसमें 25 लोग घायल हो गए जिसमें से दो गंभीर है। इनमें से एक को आईजीएमसी शिमला व दूसरे को पीजीआई रेफर किया गया है। तेज रफ्तार बस के कारण हादसा बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य करते हुए घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर 19 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए छानबीन जारी है।

विज्ञापन


बस हादसे में 25 वर्षीय जोधा, 22 वर्षीय जटा कुमार, 35 वर्षीय लक्ष्मण यादव, 50 वर्षीय रांझा राम, 20 वर्षीय सुनिल कुमार, 35 वर्षीय देव कुमार निवासी हरियाणा, 35 वर्षीय कृष्णा पांडे, 25 वर्षीय पप्पू गेठे, 20 वर्षीय भाला, 18 वर्षीय संजोग, 30 वर्षीय नगीना राम, 30 वर्षीय गोविंद, 25 वर्षीय दुर्गेश, 24 वर्षीय निटूमणी, 31 वर्षीय पूर्णव, 23 वर्षीय सुरजीत, 35 वर्षीय राकेश, 32 वर्षीय शिव कुमार, 18 वर्षीय सूरज, सभी रामनगर निवासी (बिहार) के रहने वाले हैं। 25 वर्षीय सुषमा निवासी निथर (कुल्लू), 20 वर्षीय सुंदर निवासी निथर (कुल्लू), 40 वर्षीय हेमराज निवासी गांव सुंधली (शिमला) शामिल हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों में 22 वर्षीय जटा कुमार निवासी रामनगर (बिहार) को पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि 25 वर्षीय सुषमा को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed