{"_id":"5f8afdcc8ebc3e9b8f2e65bc","slug":"bulk-drug-park-skips-from-bbn-as-government-sends-only-proposal-of-una-solan-news-sml348647467","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ के हाथ से फिसला बल्क ड्रग पार्क, धरी रह गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ के हाथ से फिसला बल्क ड्रग पार्क, धरी रह गईं तैयारियां
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
नालागढ़ (सोलन)। चीन की निर्भरता खत्म करने के लिए देश में खुल रहे तीन बल्क ड्रग पार्क से नालागढ़ दौड़ में पीछे हो गया है। प्रदेश सरकार ने ऊना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है जबकि नालागढ़ की फाइल नहीं भेजी गई। नालागढ़ की फाइल मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए भेजी गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर भी अपने ही क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क खोलने के लिए प्रयासरत हैं।
देश में तीन बल्क ड्रग पार्क खुलने हैं जिससे फार्मा उद्योगों की कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता कम हो सके। देश भर के 17 राज्यों ने बल्क ड्रग पार्क के लिए अपना प्रस्ताव भेजा है। हिमाचल में नालागढ़ और ऊना में सरकार ने जमीन उद्योग विभाग के नाम कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। केंद्र ने शर्त रखी थी कि जिस पर भी राज्य के पास बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं होंगी, उन्हीं राज्यों में बल्क ड्रग पार्क बनाने की स्वीकृति मिलेगी। फार्मा उद्योग की दृष्टि से हिमाचल काफी अहम है। सरकार ने इसके लिए नालागढ़ और ऊना में तीन हजार हजार एकड़ भूमि का चयन कर उद्योग विभाग के नाम किया।
बद्दी फार्मा हब होने से यहां के उद्योगपतियों को नालागढ़ में ही बल्क ड्रग पार्क खुलने की उम्मीद थी लेकिन प्रदेश सरकार ने बल्क ड्रग पार्क की फाइल को ही सरकार के डिपार्टमेंट आफ फार्मास्युटिकल को नहीं भेजा। अब नालागढ़ में बल्क ड्रग पार्क खुलने की उम्मीद पर पानी फिर गया है। कांग्रेस से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि सरकार बीबीएन क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। बद्दी में सबसे ज्यादा फार्मा उद्योग होने से यहां पर बल्क ड्रग पार्क खुलना चाहिए था। इससे लोगों और उद्यमियों को फायदा मिलता और कच्चे माल की सबसे अधिक खपत बद्दी में ही होती।
विज्ञापन
ऊना में बेहतर कनेक्टिविटी : हंस राज
उद्योग विभाग के निदेशक हंसराज शर्मा ने बताया कि ऊना में सुविधाएं अधिक होने से सरकार ने वहां की फाइल को भेजा है। ऊना में रेल कनेक्टिविटी, पानी और अन्य सुविधाएं नालागढ़ से बेहतर है। नालागढ़ में भूमि पर पहाड़ीनुमा है जिससे उसे समतल कराने में काफी मेहनत लगेगी। उन्होंने बताया कि देश में चार मेडिकल डिवाइस पार्क खुलने हैं। नालागढ़ के लिए मेडिकल डिवाइस का प्रस्ताव भेजा है।