फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   budget for road repair

Solan News: बरसात में 11.20 करोड़ का नुकसान, सिर्फ दो करोड़ मिले

Fri, 29 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में भारी बरसात में सड़कों को हुआ था नुकसान लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजी रिपोर्ट से बहुत कम मिला पैसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। इस वर्ष बरसात में लोक निर्माण विभाग के तहत सड़कों को 11 करोड़ 20 लाख का नुकसान हुआ था। विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी थी, लेकिन नुकसान की एवज में नालागढ़ के लोक निर्माण विभाग को मरम्मत के नाम पर दो करोड़ रुपये की धनराशि मिली है, जोकि नुकसान की अपेक्षा काफी कम है।
नालागढ़ उपमंडल में बरसात के दौरान विभाग ने नुकसान का आकलन लगाने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की थी, जिसके बदले में लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण में मिली है। इस बार बारिशें कम ही हुई हैं। बावजूद क्षेत्र में हुई बारिश ने खासा कहर बरपाया था और सड़कों को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह ने कहा कि बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के उपरांत प्रथम चरण में दो करोड़ की धनराशि मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरे चरण की राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन सड़कों को हुआ था नुकसान
सेरी-झाडियां-कल्याणपुर, ढेरोंवाल-मगनपुरा, एसकेआरएन मार्ग पर स्थित कनाहन खड्ड पर ब्रिज, नालागढ़-बवासनी मार्ग, बवासनी-टपरियां, गुरूमाजरा-कास्ला-अबरनी रोड, कुम्हारहट्टी-मितियां-क्वारनी मार्ग, बघेरी-तांदी जनोण लिंक रोड, चुरंगल, पल्ली-रेतड-थला-रजवान, रोतांवाला-जामन का डोरा, टिकरी-बोहरी-अंब दा हार, पनोह-अल्योन-बरियां, पल्ली-रजवाहन, नालागढ़-रामशहर शिमला-कुनिहार, पल्ली चनोबरी बैद का जोहड़, लिंक रोड चुरंगल, शालघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला, बद्दी लक्कड़ डिपो-हरिपुर रोड, घरेड़-साई रोड, बरोटीवाला-गुणाई मार्ग, एसएकेबी मार्ग, बद्दी लक्कड़ डिपो पुल मार्ग, लिंक रोड कालू झिंडा, मानपुरा-धर्मपुर, घरेड़-साई को, लेही-घरेड़, साई-ब्वासनी,लिंक रोड लोधीमाजरा-खरयाणा समेत अन्य कई मार्गों को नुकसान पहुंचा था। इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed