फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Broken sewerage chamber cover; risk of accidents persists for four months.

Solan News: सीवरेज चैंबर का ढक्कन टूटा, चार माह से हादसों का खतरा बरकरार

Fri, 03 Jul 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बद्दी–साई मार्ग पर अंधेरे में गड्ढे में गिर रहे लोग, स्थानीय निवासियों ने की मरम्मत की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी-साई मार्ग पर अरिष्ट कंपनी के गेट के पास सीवरेज लाइन के चैंबर का ढक्कन टूट जाने से लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। यहां आए दिन राहगीर इस खुले गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पहले सीवरेज लाइन ओवरफ्लो की समस्या थी, लेकिन अब ढक्कन न होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। कुछ दिन पहले एक कामगार भी इस गड्ढे में गिरकर घायल हो चुका है। स्थानीय निवासी डॉ. धर्म पाल धीमान, सुनील कौंडल, नारायण दास, दिनेश पटेल, संजय सिंह, राम बहादुर और राजीव शर्मा ने बताया कि यह ढक्कन पिछले करीब चार महीनों से टूटा हुआ है। कई बार जलशक्ति विभाग को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यह चैंबर विभाग का नहीं है, बल्कि संबंधित कंपनी द्वारा बनाया गया है। हालांकि, लोगों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने पहले भी यहां ढक्कन लगाया था, जो अब गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि अब इस चैंबर को सीमेंट से फिक्स कर सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed