फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Both parties worked hard to win Shimla seat.

Solan News: शिमला सीट जीतने के लिए दोनों दलों ने खूब बहाया पसीना

Thu, 30 May 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 30 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने राहुल, प्रियंका और खरगे की करवाईं जनसभाएं
विज्ञापन

भाजपा ने मोदी और जेपी नड्डा के कंधों पर छोड़ा दारोमदार
तीनों ने अलग-अलग जिलाें में किया अपना शक्ति प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव में हर बार शिमला सीट मानी जाती है अहम
सोमदत्त शर्मा
सोलन। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार का शोर थम गया है। वहीं शिमला लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने इस बार एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। यही कारण है कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ने ही शिमला संसदीय सीट में अपने स्टार प्रचारकों की जनसभाएं और रैलियां करवाईं हैं। खासकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को जिताने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के स्टार प्रचारकों ने शिमला संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में रैलियां और रोड शो किए। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाहन में बड़ी जनसभा की थी। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रोहड़ू में जनसभा को संबोधित किया था। वहीं प्रचार अभियान के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोलन में अपना शक्ति प्रदर्शन किया और रोड शो करके कांग्रेस की ताकत दिखाई। वहीं भाजपा ने भी सुरेश कश्यप के पक्ष में नाहन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली करवाई थी। जबकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोलन के कुनिहार और शिमला के रोहड़ू, किन्नौर के रिकांगपियो और रामपुर के ननखड़ी में जनसभाएं कीं। शिमला संसदीय सीट पहले से ही अहम मानी जाती है। इस सीट पर बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचते रहे हैं। इस बार भी दोनों दलों ने इसमें खूब पसीना बहाया है। हालांकि अब समीकरण क्या बन रहे हैं, इसका पता आगामी 04 जून को लगेगा। फिलहाल दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।


आंकड़ों की माने तो अब तक शिमला संसदीय सीट में 2009 से पहले कांग्रेस का कब्जा रहा। जबकि उसके बाद भाजपा ने इस सीट पर अपना वर्चस्व जमा लिया है। वहीं इस बार भी शिमला सीट पर कांटे की टक्कर लग रही है। जहां विनोद सुल्तानपुरी को अपने पिता केडी सुल्तानपुरी के नाम पर सहारा है, वहीं भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप यहां से मौजूदा सांसद हैं। ऐसे में अब मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed