फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Block level independence day programme in Solan first time in 74 years after independence

जिला मुख्यालय में पहली बार होगा खंड स्तरीय कार्यक्रम

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Block level independence day programme in Solan first time in 74 years after independence
सोलन का ऐतिहासिक ठोडो मैदान जहां पर पहली बार खंडस्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर 74 सालों के बाद पहली बार खंड स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस साल ठोडो मैदान में पुलिस बल की टुकड़ियां भी परेड नहीं करेंगी। एसडीएम अजय यादव कार्यक्रम के मुख्यातिथि होगें। इस दौरान स्कूल-कॉलेज के करीब 30 से 40 एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवी परेड में भाग लेंगे। रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर निगम कर्मियों ने मैदान साफ किया। पीजी कॉलेज, छात्र स्कूल, बीएल स्कूल के विद्यार्थियों ने परेड रिहर्सल की। गौरतलब है कि इस साल अर्की चौगान मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है जबकि ठोडो मैदान में खंड स्तरीय कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

शहर के लोग सरकार के इस फैसले को अर्की उपचुनाव से जोड़ रहे हैं। एसडीएम अजय यादव ने कहा कि रविवार को ठोडो मैदान में खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह किया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी परेड में भाग लेंगं। कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed