{"_id":"647ce77c0dc6246bf1058464","slug":"block-congress-in-nalagarh-meeting-strategy-made-for-los-elections-solan-news-c-176-1-ssml1040-1001-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ब्लाॅक कांग्रेस नालागढ़ की बैठक में \nलोस चुनाव को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ब्लाॅक कांग्रेस नालागढ़ की बैठक में लोस चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
Mon, 05 Jun 2023 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। संवाद
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में नालागढ़ ब्लाॅक कांग्रेस इकाई का गठन कर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।
नालागढ़ के एक निजी होटल में ब्लाॅक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि पहली बार प्रदेश में संगठन से जुड़े व्यक्ति को सीएम बनने का सौभाग्य मिला है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस तक विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नालागढ़ लोस चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाएं तभी हरदीप बावा को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। नालागढ़ में सीएम का पूरा आशीर्वाद है और कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा जो भी कहेंगें उनके अनुसार ही विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए जुट जाएं।
कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा ने कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस में हर पंचायत के लोगों को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिन लोगों को इकाई में जगह नहीं मिली है वह मायूस न हो उन्हें जिला और राज्य स्तर पर इकाइयों में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने केएल ठाकुर के विकास मंच पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक को विकास मंच बनाने की क्या जरूरत है। विधायक अपने आप में एक बहुत बड़ा मंच है। कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य होने के बावजूद भी उन्हें आजाद मंच की जरूरत पड़ रही है। स्थानीय विधायक क्षेत्र का विकास करने के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हुए है वह अपना विकास करने के लिए कांग्रेस के नाम प्रयोग कर रहे है।
विज्ञापन
ब्लाॅक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ब्लाॅक इकाई का गठन किया जिसमें सलोचना देवी, अवतार सिंह, नूर सिंह, वरिंद्रे सिंह, राज कुमार, राम गोपाल, भूपेंद्र सिंह, राज कुमार, नंद लाल, सुरजीत सिंह, राम लोक, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रमेश चंद, कांवल सिंह, सोमनाथ, श्रवण सिंह, प्रेम चंद,साई पाल, अमरेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, नित्यानंद, सहित अन्य को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।