{"_id":"6aae78c48eefa7f3e408ffa0","slug":"bjp-solan-rural-mandal-staged-a-protest-against-the-state-government-solan-news-c-176-1-ssml1040-179423-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Sun, 20 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
डॉ. कश्यप बोले जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल द्वारा सोलन के शामती में प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों में विफलता को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सोलन-शामती बाईपास और सोलन-सुबाथू रोड की दयनीय स्थिति के विरोध में प्रदेश सरकार तथा स्थानीय विधायक एवं मंत्री धनीराम शांडिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इसके अलावा भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए गए। भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सभी व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। ग्रामीण सड़कों की हालत दयनीय है, जिससे किसानों और मरीजों को मंडी व अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
डॉ. राजेश कश्यप ने आरोप लगाया कि सोलन की तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों के कार्य एक-एक माह तक लंबित रखे जा रहे हैं, जिसके पीछे बड़ा घपला चल रहा है। वहीं, एससी-एसटी कॉर्पोरेशन में भी पात्र लोगों को मिलने वाला ऋण नहीं मिल रहा है। उन्होंने यहां भी व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां 18 लाख रुपये की लागत से एक शौचालय बनाया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अस्पताल रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है और स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र के अस्पताल के हालात भी दयनीय हैं। वहीं, एक कृषि विश्वविद्यालय भी सफेद हाथी साबित हो रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की नर्सरी में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने इन सभी प्रकरणों पर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि इन मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा एक माह बाद फिर से सोलन में इससे भी उग्र प्रदर्शन करेगी।