{"_id":"69e66d6f9cbf0eec8b0bf02b","slug":"bjp-raises-questions-on-the-poor-condition-of-solan-subathu-road-solan-news-c-176-1-ssml1044-167689-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क की बदहाल हालत पर भाजपा ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क की बदहाल हालत पर भाजपा ने उठाए सवाल
विज्ञापन
कहा,चुनाव को देखते हुए सरकार कर रही है जनता को गुमराह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-सुबाथू सड़क की खस्ता हालत को लेकर भाजपा ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि करीब एक वर्ष से इस सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को इस मुद्दे को लेकर भाजपा की ओर से धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस दौरान स्थानीय मंत्री ने जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। शैलेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि पंचायती चुनावों को देखते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मांग की कि स्पष्ट किया जाए कि सड़क निर्माण का कार्य किस आरडी से किस आरडी तक होना है और इसकी समय-सीमा क्या निर्धारित की गई है।