फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP put resolution letter among the public in Nalagarh

Solan News: भाजपा ने नालागढ़ में जनता के बीच रखा संकल्प पत्र

Wed, 26 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 26 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP put resolution letter among the public in Nalagarh
केएल ठाकुर भाजपा नेताओं के साथ अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए। संवाद
स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास समेत कई मुद्दे किए शामिल
विज्ञापन

पहली बार किसी पार्टी ने जनता के सामने रखा चुनावी घोषणा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। भाजपा ने नालागढ़ उप चुनावों के लिए पहली बार तीन वर्षों के लिए चुनावी घोषणा पत्र जनता के बीच रखा है। इस पत्र में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई प्रताड़ना का भी बखान किया गया है।
उन्होंने सिविल अस्पताल नालागढ़ को दोबारा 200 बिस्तरों का अस्पताल स्तरोन्नत करने और उसमें सभी विभागों के चिकित्सकों की नियुक्ति करना है। पंजेहरा के डोली में दोबारा पीएचसी खोलने, नालागढ़ में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी दूर करना, चंगर क्षेत्र में 50 बैड का अस्पताल खोलना शामिल है।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी भाजपा ने बड़ी घोषणाएं करते हुए क्षेत्र के प्रत्येक माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित करने का वादा किया है। बरुणा में डिग्री कॉलेज व स्वारघाट में बंद काॅलेज दोबारा खुलवाया जाएगा। वहीं क्षेत्र की बदहाल सड़कों को युद्ध स्तर पर चौड़ा करवाया जाएगा, प्रत्येक गांव को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से जोड़ा जाएगा, घनौली नालागढ़-रामशहर राजमार्ग को जल्द शुरू करवाएंगे, स्वारघाट नंड-रामशहर-सूना-डोली नेरली सड़कों को एनएच बनाया जाएगा। दभोटा पुल के रुके हुए कार्य को शुरू करवाएंगे। सैणी माजरा में बड़ा पुल निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सिंचाई व पेयजल व्यवस्था के लिए खड्डों पर 100 डैम बनाए जाएंगे, बीबीएमबी नहर से नालागढ़ को पानी लाया जाएगा, कुंडलु, चिकनी महादेव व लुहड खड्डों पर चार बड़े डैम बनाए जाएंगे, जिससे सिंचाई हो सकेगी। सिंचाई के लिए 100 नए ट्यूबवैल लगाए जाएंगे, वोल्टेज की समस्या से रुके 65 टयूबवेल शुरू होंगे, 35 अतिरिक्त टयूबवेल का काम पूरा करवाएंगे। नालागढ़ में खेल मैदान बनाएंगे, युवाओं के लिए रोजगार मेले लगाए जाएंगे। नालागढ़ नगर परिषद का विस्तार किया जाएगा। शहर में कॉम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा और सीवरेज लाइन को अपग्रेड किया जाएगा। क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इस्तीफे के लिए कांग्रेस ने किया मजबूर : ठाकुर
केएल ठाकुर ने घोषणा पत्र में कहा कि उन्हें डेढ़ वर्ष तक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। उन्होंने उस समय अपना इस्तीफा दिया जब पिछले दिनों राज्य सभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक गैर हिमाचली व न्यायालय के अंदर हिमाचल के हितों के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया। हमने उसके विरोध में वोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed