{"_id":"6a3adc99d675c12f5e02c93f","slug":"bjp-observed-dr-syama-prasad-mookerjees-73rd-martyrdom-day-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-172296-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 73वां बलिदान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 73वां बलिदान दिवस
विज्ञापन
भाजपा सोलन शहरी मंडल के पदाधिकारी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्र
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की ओर से भाजपा कार्यालय सोलन में भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 73वां बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया तथा उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरणा देता है।
शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उनका संकल्प आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और आदर्श भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, जिला महामंत्री भरत साहनी, मंडल महामंत्री संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवं दिनेश शुक्ला, मंडल सचिव रेणुका कलसी, रचित साहनी, अमरदीप पांजा, उर्मिला चौहान, नगर निगम पार्षद नीलम, सुरेंद्र कश्यप, अभिषेक ठाकुर, अनोखी राम शर्मा, अशोक ठाकुर, नम्रता ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।