फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP held a meeting regarding my booth being the strongest.

Solan News: मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर भाजपा ने की बैठक

Fri, 24 Nov 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश की नाकामियों के बारे में लोगों को करेगी जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सोलन मंडल ने सोलन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की। बैठक में विशेष रूप से भाजपा संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी मौजूद रहे।
भाजपा सोलन के मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और आज इसी को लेकर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम और विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक की गई। इस यात्रा का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश में आज से हो चुका है और आने वाले दिनों में भाजपा का हर कार्यकर्ता हर बूथ हर पंचायत पर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश सरकार की नाकामियों के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इसको लेकर हर कार्यकर्ता को आज जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां में लोग किस तरह से केंद्र सरकार की योजना का लाभ लोग उठा सकते हैं। इसको लेकर आज कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। वहीं प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर भी हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करेगा, क्योंकि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार झूठी 10 गारंटी लेकर लोगों के बीच आई थी और उसके दम पर ही चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed