फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP does politics of horse trading: Bittu

भाजपा करती है खरीद फरोख्त की राजनीति : बिट्टू

Wed, 27 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 27 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP does politics of horse trading: Bittu
सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा
सरकार चरणबद्ध तरीके से करेगी गारंटियों को पूरा
विज्ञापन

सीएम के राजनीतिक सलाहकार ने साधा भाजपा पर निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग और विश्वास से कांग्रेस को सेवा का मौका मिला है। इसके लिए मुख्यमंत्री दिन-रात एक कर मेहनत कर रहे हैं। सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। धर्मशाला में आयोजित व्यवस्था परिवर्तन समारोह में ऐतिहासिक जन सैलाब से स्पष्ट होता है कि जनता सरकार की जनकल्याण नीति से खुश है। उन्होंने कहा की सरकार, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी गारंटियों को पूरा करेगी

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कहने को कुछ भी नहीं है। यदि भाजपा को प्रदेश को लोगों की चिंता होती तो वह केंद्र सरकार से प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कोई बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करता। उन्होंने ऑपरेशन लोटस को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि भाजपा खरीद फरोख्त की राजनीति करती है। जिससे उसका असल चेहरा सामने आ गया है। ऐसे में भाजपा के मनसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में आपसी तालमेल बेहतर है। कहा कि मुख्यमंत्री अगले चार वर्षों में प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कारगर कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed